कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिवली में सड़क हादसा: तेरहवीं से लौट रहे दंपति को लोडर ने मारी टक्कर,हालत नाजुक 

शिवली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 26 अक्टूबर को हुई जब भिखना पुरवा रूरा निवासी रामप्रकाश (64 वर्ष) और उनकी पत्नी पान कुमारी अपनी बेटी की तेरहवीं से वापस घर लौट रहे थे।

Story Highlights
  • वाहन चलाने वाले लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  • डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामप्रकाश को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया।

कानपुर देहात: शिवली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 26 अक्टूबर को हुई जब भिखना पुरवा रूरा निवासी रामप्रकाश (64 वर्ष) और उनकी पत्नी पान कुमारी अपनी बेटी की तेरहवीं से वापस घर लौट रहे थे। बढ़इन पुरवा गांव के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामप्रकाश को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। पान कुमारी का भी इलाज चल रहा है।

शिवली कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button