उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

विश्व रक्त दाता दिवस पर मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर 14 जून को,तैयारियां पूरी

रक्तदान महादान की थीम को आगे बढ़ाते हुए विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कानपुर देहात के मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित ब्लड बैंक में संपन्न कराने की योजना है

Story Highlights
  • आयोजन सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक

सुशील त्रिवेदी,अमन यात्रा ब्यूरो। रक्तदान महादान की थीम को आगे बढ़ाते हुए विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कानपुर देहात के मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित ब्लड बैंक में संपन्न कराने की योजना है । इस संबंध में ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर पी के अग्निहोत्री ने बताया कि शिविर 10:00 बजे से 3:00 बजे के मध्य संपन्न होगा जिसके लिए विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से आग्रह किया गया है कि वे स्वयं और अपने सदस्यों के साथ इस राष्ट्रीय यज्ञ में अधिक से अधिक शामिल हों साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शिविर का उद्घाटन कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह के द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button