उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शोक संतप्त आँखों से विदा हुए देश के लाडले: सीआरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कटियार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जनपद के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरी का पुरवा (मजरा ततारपुर) के निवासी और रांची (झारखंड) में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मुकेश कटियार के ड्यूटी के दौरान शहीद होने के बाद, आज उनका पार्थिव शरीर पैतृक गाँव पहुँचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई

राजपुर (कानपुर देहात)। जनपद के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरी का पुरवा (मजरा ततारपुर) के निवासी और रांची (झारखंड) में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर के पद पर तैनात मुकेश कटियार के ड्यूटी के दौरान शहीद होने के बाद, आज उनका पार्थिव शरीर पैतृक गाँव पहुँचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय सम्मान के साथ आयोजित अंतिम संस्कार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह ‘मनु’ ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद की पत्नी रानी कटियार, पुत्र शिवम तथा पुत्री शिवानी सहित शोकाकुल परिजनों को ढाँढस बँधाया। इस गमगीन माहौल में जगदीश पटेल, सुनील पटेल, राजबाबू कटियार, श्री कृष्णा फौजी और प्रधान नरेंद्र सिंह पाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने “अमर शहीद मुकेश कटियार अमर रहें” के नारों के साथ नम आँखों से वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

Related Articles

AD
Back to top button