उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

श्रावण के दूसरे सोमवार पर झाड़ी बाबा मंदिर पहुंचीं एसपी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने मुस्तैदी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश

कानपुर देहात।श्रावण मास के द्वितीय सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने थाना अकबरपुर क्षेत्र स्थित झाड़ी बाबा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर के साथ-साथ प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन की स्थिति की जानकारी ली। मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल एवं सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी बनाए रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को कांवड़ यात्रा एवं श्रावण सोमवार के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ शांतिपूर्ण एवं सुगम तरीके से दर्शन और आवागमन सुनिश्चित करना है।

Related Articles

AD
Back to top button