अपना देशउत्तरप्रदेशकानपुरकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(सेवारत) का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट में विलय

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री वी ०के० मिश्रा ने सेवारत संगठन के ठकुराई गुट में विलय पर हर्ष व्यक्त किया।उन्होंने संगठन के प्रांतीय महामंत्री एवं जुझारू शिक्षक नेता लाल मणि द्विवेदी को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि शिक्षकों की एकता की ताकत से हम सरकार की दमनकारी नीति का डटकर मुकाबला करेंगे

Story Highlights
  • शिक्षक एकता का सराहनीय कदम

अमन यात्रा ब्यूरो।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री वी ०के० मिश्रा ने सेवारत संगठन के ठकुराई गुट में विलय पर हर्ष व्यक्त किया।उन्होंने संगठन के प्रांतीय महामंत्री एवं जुझारू शिक्षक नेता लाल मणि द्विवेदी को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि शिक्षकों की एकता की ताकत से हम सरकार की दमनकारी नीति का डटकर मुकाबला करेंगे।
रविवार को तिलकधारी इंटर कॉलेज जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर सेवारत संगठन का उ०प्र० माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) में विलय की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि सेवारत संगठन के सभी पदाधिकारी और सभी सदस्य आज से ठकुराई गुट के सदस्य हो गए हैं।
इस दौरान सेवारत संगठन के सभी प्रांतीय पदाधिकारी तथा जनपद जौनपुर व आजमगढ़ के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वी० के ० मिश्र ने कहा कि समय और परिस्थिति को देखकर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह व सभी पदाधिकारियों / सदस्यों के द्वारा शिक्षकों की एकता व उनके व्यापक हित में लिया गया यह निर्णय बहुत सराहनीय है।इस निर्णय के लिए उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

AD
Back to top button