कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संदलपुर ग्राम प्रधान का हार्ट अटैक से निधन,कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

क्षेत्रवासियों में शोक की लहर

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।संदलपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान समउद्दीन 50 वर्ष की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई।शनिवार सुबह शौचक्रिया के लिए जाते समय वह अचानक गश खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए।

जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।वह वर्ष 2021 में संदलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान चुने गए थे।पिछले एक वर्ष से वह शुगर की बीमारी से पीड़ित थे।ग्राम प्रधान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक छा गया।बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।हिन्दू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर शोक व्यक्त किया।तत्पश्चात परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।

 

Related Articles

AD
Back to top button