उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ग्राम प्रधान को मिला नेशनल आइकॉन अवार्ड,ग्रामीणों में खुशी की लहर

25 जून को नई दिल्ली स्थित भारतीय कला केंद्र ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भोगनीपुर तहसील के विकासखंड अमरौधा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरोहा के ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश को नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।उन्हें यह पुरस्कार ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य कराने हेतु दिया गया है

Story Highlights
  • दिल्ली में विकास कार्यों के लिए सम्मानित ग्राम प्रधान का गांव में हुआ जोरदार स्वागत,ग्राम प्रधान ने जताया आभार

पुखरायां। 25 जून को नई दिल्ली स्थित भारतीय कला केंद्र ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भोगनीपुर तहसील के विकासखंड अमरौधा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरोहा के ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश को नेशनल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया।उन्हें यह पुरस्कार ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य कराने हेतु दिया गया है।इस दौरान कार्यक्रम में यूपी की कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद रहीं।विकास कार्यों को लेकर सम्मानित किए गए ग्राम प्रधान के गांव में वापस लौटने पर ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।ग्रामवासियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की प्रत्येक उपलब्धि में ग्रामीणों का ही योगदान रहता है।

Related Articles

AD
Back to top button