कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत

राजपुर थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव निवासिनी एक महिला की मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। राजपुर थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव निवासिनी एक महिला की मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के देवनपुर गांव निवासिनी निधि पत्नी पंकज को मंगलवार दोपहर करीब 1.50 बजे 108 एंबुलेंस द्वारा गंभीर अवस्था में सिकंदरा सीएचसी लाया गया।जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।तत्पश्चात थाना सिकंदरा द्वारा मृतका का शव आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना राजपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका निधि की शादी के अभी तीन वर्ष पूर्ण हुए थे।इसलिए घटना के संबध में मजिस्ट्रेट को अवगत कराया गया।सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button