कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश,ग्रामीणों में मचा हड़कम्प

मंगलपुर कस्बे के चक्के पुरवा के पास रजबहे की पटरी पर एक युवक का शव मिला। युवक की सर्दी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की छानबीन की।  

राहुल कुमार/झींझक। मंगलपुर कस्बे के चक्के पुरवा के पास रजबहे की पटरी पर एक युवक का शव मिला। युवक की सर्दी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की छानबीन की।  मंगलपुर कस्बा निवासी रामकिशोर का 23 वर्षीय पुत्र राजा और छोटू गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे घर से निकला था वह मेहनत मजदूरी करता था वही रात में  गेस्ट हाउस में जाकर काम कर  लेता था। देर शाम तक  घर ना पहुंचने पर परिजनों को शंका हुई कि वह कहीं पर काम कर रहा होगा सुबह उसका शव मंगलपुर चक्के पुरवा के पास बम्बी की पटरी पर मिला।

ad2
विज्ञापन

जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दीगयी। मौके पर पहुंचे एसआई डोरीलाल ने छानबीन की। वहीं पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत से पिता राम किशोर,मां उमा देवी भाई सोनू आदि का रो-रोकर बुरा हाल था।

Related Articles

AD
Back to top button