उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
सिकंदरा पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नष्ट की 1000 लीटर अवैध शराब
सिकंदरा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को लगभग 1000 लीटर देशी अवैध शराब नष्ट की है।यह शराब मादक पदार्थों से जुड़े विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी।शराब को वीडियोग्राफी के जरिए पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की निगरानी में नष्ट किया गया

- वीडियोग्राफी भी की गई
पुखरायां।सिकंदरा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को लगभग 1000 लीटर देशी अवैध शराब नष्ट की है।यह शराब मादक पदार्थों से जुड़े विभिन्न मामलों में जब्त की गई थी।शराब को वीडियोग्राफी के जरिए पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम की निगरानी में नष्ट किया गया।इस कार्यवाही का उद्देश्य अवैध शराब के व्यवसाय पर सख्त कानूनी कार्यवाही करना है।पुलिस का कहना है कि इस कार्यवाही का मकसद अवैध शराब के निर्माण,भंडारण और तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और इसके दुष्परिणामों से सचेत करना है।जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह,तहसीलदार राकेश चंद्रा और प्रभारी निरीक्षक हरिओम प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



