जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सचिव संध्या सिंह ने किया रैन बसेरे का निरीक्षक,साफ सफाई तथा अन्य व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के दिए निर्देश

कालपी स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर करीब तीन दर्जन साधु संतों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई।

कालपी।बुधवार को कालपी स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया।इस अवसर पर करीब तीन दर्जन साधु संतों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई।

बुधवार को उन्नति विकास सेवा संस्थान सचिव संध्या सिंह,रैन बसेरा प्रबंधक मिलन यादव व सभासद धर्मेंद्र पाल ने रैन बसेरा पहुंचकर वहां की साफ सफाई व अन्य सुविधाओं को परखा।इस दौरान अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे करीब तीन दर्जन साधु संतों के रैन बसेरे में ठहरने की उचित व्यवस्था भी की गई।रैन बसेरा के प्रबंधक मिलन यादव ने बताया कि रैन बसेरा में किसी भी व्यक्ति के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था है।रैन बसेरा सेल्टर होम वनखंडी देवी मंदिर के पास स्थित है।

आश्रय में घर से बेघर लोगों के लिए सभी समुचित व्यवस्थाएं जैसे दरी,कम्बल,प्रसाधन,पेयजल इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया हैं।जिससे घर से बेघर,बेसहारा लोगों को शीत में मदद मिलेगी।इस मौके पर केयरटेकर आकाश सिंह,राम बाल्मीकि भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button