औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री योगी एक घंटे रुकेंगे औरैया में

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अक्टूबर शनिवार को औरैया पहुंचेंगे। यहां पर वह करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे व लोकार्पण करेंगे।

Story Highlights
  • औरैया में लगभग 687 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे सीएम 

विकास सक्सेना , औरैया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अक्टूबर शनिवार को औरैया पहुंचेंगे। यहां पर वह करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे व लोकार्पण करेंगे।

ad
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वे 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:15 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ से चलकर 11:00 बजे तिरंगा मैदान ककोर औरैया पहुंचेंगे। जहां वे विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपए लागत की 145 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ ही तिरंगा मैदान में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 64 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिसकी कुल लागत 448. 65 07 करोड़ है। इसके अलावा वे 81 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे जिनकी कुल लागत 238.7678 करोड़ रुपए है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button