G-4NBN9P2G16
घाटमपुर कानपुर नगर : घाटमपुर तहसील क्षेत्र के थाना सजेती अंतर्गत निहुरापारा गांव में रविवार को अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वही भीम आर्मी के कार्यकर्ता व गांव के लोग प्रतिमा स्थल पर बैठ गए हैं। भीम आर्मी ने एवं ग्रामीणों ने मांग की है आरोपियों की गिरफ्तारी हो और नई प्रतिमा लगाई जाए। मौके पर थाना सजेती ,थाना घाटमपुर थाना रेवना सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी भी की। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी घाटमपुर रामानुज,एसीपी रंजीत कुमार के अलावा घाटमपुर विधायक सरोज कुरील एवं उनके पति इंजीनियर सत्य प्रकाश कुरील ने पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए लोगों का समझाने का प्रयास किया। वहीं प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए नई प्रतिमा मंगवा कर ग्रामीणों को समझा कर लगवाया है। अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष जयदीप कुमार ने सजेती थाने में शिकायत पत्र देते हुए 10 लोगों पर प्रतिमा क्षत्रिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। जिसमें से चार को गिरफ्तार किया गया है।
एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले पर गंभीरता दिखाते हुए तहरीर के आधार पर 10 लोगों में से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। नई प्रतिमा मंगवाकर ग्रामीणों को समझा कर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.