उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

सजेती मे अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को किया क्षतिग्रस्त

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के थाना सजेती अंतर्गत निहुरापारा  गांव में रविवार को अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

घाटमपुर कानपुर नगर : घाटमपुर तहसील क्षेत्र के थाना सजेती अंतर्गत निहुरापारा  गांव में रविवार को अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वही भीम आर्मी के कार्यकर्ता व गांव के लोग प्रतिमा स्थल पर बैठ गए हैं। भीम आर्मी ने एवं ग्रामीणों ने मांग की है आरोपियों की गिरफ्तारी हो और नई प्रतिमा लगाई जाए। मौके पर थाना सजेती ,थाना घाटमपुर थाना रेवना  सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी भी की। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी घाटमपुर रामानुज,एसीपी रंजीत कुमार के अलावा घाटमपुर विधायक सरोज कुरील एवं उनके पति इंजीनियर सत्य प्रकाश कुरील ने पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए लोगों का समझाने का प्रयास किया। वहीं प्रशासन ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए नई प्रतिमा मंगवा कर ग्रामीणों को समझा कर लगवाया है। अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष जयदीप कुमार ने सजेती थाने में शिकायत पत्र देते हुए 10 लोगों पर प्रतिमा क्षत्रिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। जिसमें से चार को गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले पर गंभीरता दिखाते हुए तहरीर के आधार पर 10 लोगों में से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। नई प्रतिमा मंगवाकर ग्रामीणों को समझा कर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button