कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

111 मरीजों को निशुल्क दवा सहित मिला उत्तम उपचार

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 111 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 111 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में 106 मरीजों को निशुल्क सलाह,उपचार व दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।

photo 28 1 1

बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 41 मरीजों का उपचार वहां पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि द्वारा किया गया तथा उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 32 तथा जरसेन में 38 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।देवीपुर सीएचसी में आयुष्मान भव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित 106 मरीजों को निशुल्क सलाह,उपचार व दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

photo 29

उन्होंने शीतलहर के चलते लोगों को आवश्यक कार्यों को छोड़कर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।घर से बाहर निकलने की स्थित में गर्म कपड़े पहनकर ही निकलने,गर्म पानी का सेवन करते रहने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर अर्शी आजमी,डॉक्टर सौरभ सचान,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,सुधीर कुमार,त्रिलोकी नाथ,एलटी योगेंद्र सिंह,राम प्रताप,शिवम,दिव्यांशी,संजीव कुमार,प्रबुद्ध सेन,संगिनी रीता, ललिता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button