उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात के गजनेर में युवक ने लगाई फांसी, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
32 वर्षीय दीपक सिंह परिहार ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या।

सरवनखेड़ा कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के कृपारामपुरवा में सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ एक 32 वर्षीय युवक ने अपने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतक घर पर अकेला था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश सिंह परिहार का 32 वर्षीय पुत्र दीपक उन्नाव में रहकर कामकाज करता था। बुधवार दोपहर जब घर के अन्य सदस्य अपने कार्यों में व्यस्त थे, तभी दीपक ने कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
काफी देर तक हलचल न होने पर जब परिजनों ने देखा, तो दीपक का शव फंदे से लटका मिला।परिवार में शोक की लहर
मृतक दीपक तीन भाइयों में मंझला था। उसके दो भाई अनुज सिंह और शिव सिंह हैं। दीपक की मौत की खबर सुनते ही पत्नी पारुल और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो मासूम पुत्रियों को छोड़ गया है, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मांगटा चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



