कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सट्टी थाना पुलिस के किया एक और सराहनीय कार्य, पढ़े  खबर  

सट्टी थाना पुलिस ने सोमवार को एक और सराहनीय कार्य करते हुए थाना क्षेत्र के कथरी माता मंदिर मेले से गुम हुई एक छः वर्षीय मासूम बालिका को खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

Story Highlights
  • परिजनों ने थाना पुलिस की भूरि-भूरि की प्रशंसा
  • कथरी माता मेले में गुम हुई छः वर्षीय मासूम बालिका को अल्प समय में खोजा

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। सट्टी थाना पुलिस ने सोमवार को एक और सराहनीय कार्य करते हुए थाना क्षेत्र के कथरी माता मंदिर मेले से गुम हुई एक छः वर्षीय मासूम बालिका को खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। थाना इंचार्ज शिवशंकर ने बताया कि सोमवार को कथरी माता मंदिर मेले से दिबैर की मड़ैया निवासी धीरेंद्र की छः वर्षीय पुत्री जाहन्वी के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

AD 1

उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए खोजबीन की तथा कुछ ही समय में गुम हुई मासूम बालिका को ढूंढ निकाला।बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button