कानपुरफ्रेश न्यूज

सड़क सुरक्षा के नियमों का पढ़ाया पाठ

कानपुर कन्या महाविद्यालय कालेज किदवई नगर की छात्राओं के साथ साथ 17 यू पी कैडेट एन सी सी की छात्राओं ने मिलकर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना राहगीरों को बड़ी सुगमता के साथ बताया।

अमन यात्रा , कानपुर। कानपुर कन्या महाविद्यालय कालेज किदवई नगर की छात्राओं के साथ साथ 17 यू पी कैडेट एन सी सी की छात्राओं ने मिलकर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना राहगीरों को बड़ी सुगमता के साथ बताया।छात्राओं ने राहगीरों को जेब्रा क्रासिंग के विषय मे , राहगीरों को हेलमेट न पहनने से होने वाली घटनाओं से लेकर यातायात सम्बंधी जानकारी अवगत कराया।कानपुर कन्या महाविद्यालय से लेकर किदवईनगर चौराहे तक राहगीरों को रोक रोक कर सड़कों पर चलने के नियमों को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ममता त्रिवेदी,एन सी सी अधिकारी शैलजा रावत के साथ आदि शिक्षिकायें रही।

Related Articles

AD
Back to top button