कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीएसजेएमयू में स्वच्छ भारत हरित भारत के तहत बीओबी ने दिया ट्रैक्टर 

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में अब स्वच्छ भारत हरित भारत के तहत सीएसजेएम यूनिवर्सिटी को बैंक ऑफ बड़ौदा सीएसआर के तहत एक ट्रैक्टर ट्रॉली दी।

Story Highlights
  • कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक को बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख जेके जायस ने चाबी सौंपी

कानपुर : छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में अब स्वच्छ भारत हरित भारत के तहत सीएसजेएम यूनिवर्सिटी को बैंक ऑफ बड़ौदा सीएसआर के तहत एक ट्रैक्टर ट्रॉली दी। बीओबी के क्षेत्रीय प्रमुख जगजीव कुमार जायस ने कुलपति विनय कुमार पाठक को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। उन्होने विश्वविद्याल के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक का आभार जताते हुए कहा कि यह ट्रैक्टर यूनिवर्सिटी कैंपस में साफ सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़े-  जेके हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ , मिलेंगी कई सुविधाएँ  

सेंटर फॉर अकादमिक भवन में बुधवार को हुए एक कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलीटी (सीएसआर) के तहत विश्वविद्यालय को ट्रैक्टर ट्रॉली प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने सम्पत्ति प्रभारी डॉ प्रवीन भाई पटेल को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय की साफ-सफाई के काम-काज में इसका उपयोग किया जाए। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख जेके जायस, आरबी डीएम दिवाकर उमेश कुमार ,शाखा प्रबंधक अंजली मिश्रा सम्पत्ति प्रभारी डॉ प्रवीन भाई पटेल, डॉ अजय यादव , डॉ संदेश गुप्ता, अंजनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button