उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हारज़ीत की बाजी लगाते हुए 10 जुआरी गिरफ्तार

कानपुर देहात में गजनेर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरिओं/सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर 10 जुआरियों को जुए के 41500 समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

Story Highlights
  • आरोपियों के कब्जे से 41500 रुपए नगद व एक बोलेरो गाड़ी बरामद कर की गई कार्यवाही

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गजनेर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरिओं/सटोरियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही करते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर 10 जुआरियों को जुए के 41500 समेत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में जुआरियों सटोरियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए रविवार शाम करीब चार बजे मुखबिर की सूचना पर कस्बे के नारायण गेस्ट हाउस में हमराहियों संग छापामारी कर अरविंद सचान,सौरभ सचान,रेशु चक्र,नसरुद्दीन,चंद्रकांत,नसीम, नरायन सिंह,राहुल,मनीष कुमार,राजन सिंह को तांश के पत्तों द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते धर दबोचा।

IMG 20240707 WA0017

आरोपियों के कब्जे से जामा तलाशी व मालफड़ के दौरान जुएं के 41500 रुपए बरामद कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध जुआं अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button