हरियाणवी

सपना चौधरी ने कबूतरी गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखे वीडीओ

वीडियो में सपना हरियाणवी गाने 'कबूतरी' पर अपने डांस से धमाल मचाती दिख रही हैं. सपना का डांस और एनर्जी देखने लायक है.

बता दें कि सपना चौधरी ने अक्टूबर महीने में बेटे को जन्म दिया है. सपना ने इस साल की शुरुआत में हरियाणा के फेमस सिंगर-राइटर वीर साहू संग शादी रचाई. जब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया.

लॉकडाउन के दौरान फैन्स ने सपना के स्टेज शो को काफी मिस किया. लेकिन अब सपना स्टेज पर वापस आ गईं हैं और उनके डांस वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं. इन दिनों सपना का एक डांस वीडियो खूब सुर्खियां बंटोर रहा है. वीडियो में सपना हरियाणवी गाने ‘कबूतरी’ पर अपने डांस से धमाल मचाती दिख रही हैं. सपना का डांस और एनर्जी देखने लायक है. पर्पल कलर के सूट में नजर आ रहीं सपना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.


लोग उनके डांस परफॉर्मेंस को खूब एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को टशन हरियाणवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. सपना के इस डांस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.


हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सपना डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-”प्यार हो गया गाने से”.

AD
Back to top button