कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बीएसए की अध्यक्षता में एआरपी और एसआरजी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर

राजेश कटियार, ​कानपुर देहात। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभागार में शुक्रवार को एआरपी (ऐडमिक रिसोर्स पर्सन) और एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीएसए की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निपुण भारत मिशन, एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) प्रशिक्षण, सपोर्टिव सुपरविजन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

​बैठक के दौरान बीएसए ने जिले के सभी एआरपी, एसआरजी को शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक में गुणवत्तापूर्ण एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एआरपी को विद्यालयों में शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय और सकारात्मक कार्य संस्कृति बनाने के लिए व्यक्तिगत प्रयास करने को कहा।

बीएसए ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में सपोर्टिव सुपरविजन लंबित है, वहां प्राथमिकता के आधार पर पर्यवेक्षण कराया जाए और निपुण प्लस ऐप के जरिए विद्यार्थियों का नियमित व गुणवत्तापूर्ण आकलन सुनिश्चित किया जाए। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने आगामी निपुण आकलन को लेकर तैयार की गई माइक्रो प्लानिंग की जानकारी सभी एआरपी के साथ साझा की। एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने उपस्थित सदस्यों को रोड सेफ्टी विषय पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सौरभ श्रीवास्तव ने ब्लॉकवार एआरपी के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ​

बैठक के समापन पर बीएसए ने सभी एआरपी और एसआरजी को दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए सभी को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: संविलियन विद्यालय कन्या अफसरिया में भारी अनियमितता: बंद अलमारी में मिलीं किताबें, शिक्षकों की गुटबाजी पर भड़के बीएसए, पूरे स्टाफ को थमाया नोटिस


 

Related Articles

AD
Back to top button