औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत-परिजनो ने लगाया आरोप

अटसू चौकी क्षेत्र के जांन्सनगर में दुकान किए झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की हुई मौत हो गयी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Story Highlights
  • पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को किया गिरफ्तार
औरैया। शनिवार को अटसू चौकी क्षेत्र के जांन्सनगर में दुकान किए झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की हुई मौत हो गयी। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
ANSHIKA
advertisement
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में श्याम बाबू अपनी बीमार मां को लेकर अटसू चौकी क्षेत्र के गांव जांसनगर में एक मेडिकल स्टोर से खांसी की दबा लेने के लिए पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद झोलाछाप डॉक्टर ने बताया कि हमारे अनुसार दवा लो हम डॉक्टर है, तो पीड़ित ने दबा ले ली, वहीं डाक्टर कहने लगा इंजेक्शन लगा दे रहा हूंँ तो जल्दी से खांसी में आराम मिल जाएगा। जब महिला के लड़के ने डाक्टर से कहा इंजेक्शन ना लगाओ तो डाक्टर ने बोला डाक्टर मैं हूंँ आप नहीं।
AD 1
advertisement
डाक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला शारदा देवी उम्र 50 बर्ष पत्नी अर्जुन सिंह गांव बेरी कपरिया थाना अजीतमल की मौत हो गई। तो मृतक महिला का लड़का दहाड़ मार मार कर रोने लगा। उसको देखकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी पुलिस ने डाक्टर उपेन्द्र सिंह गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

AD
Back to top button