कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने खंड विकास अधिकारीयों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित हुई, इस बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी डीसी मनरेगा आदि अधिकारियों ने प्रतिभाग किया.

Story Highlights
  • अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण  करवाते हुए प्रगति में सुधार लाये, अन्यथा कार्यवाही किये जाने में नहीं बरती जायेगी कोई कसर

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित हुई, इस बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी डीसी मनरेगा आदि अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, बैठक में क्षेत्र पंचायत अंतर्गत तालाबों का विवरण उपलब्ध कराया जाने, जितने भी शोक पिट बने हुए उनके पेंटिंग इत्यादि का कार्य पूर्ण हो जाने। अमृत वाटिका का कार्य शीघ्र पूर्ण हो जाने। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अमृत सरोवर निर्माण का जो कार्य चल रहा है उसे शीघ्र पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी तथा सभी लोग अमृत सरोवर के निकट अमृत वाटिका का निर्माण कराए जाने हेतु पूरी तैयारियां पूर्ण कर लें तथा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में 75 पौधे अवश्य लगवाएं इसकी देखरेख के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इसमें अवश्य लगाएं, वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जो कार्य प्रगति पर चल रहे हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण करें तथा इन लाभार्थियों को योजना के तहत आवास देने हैं उनकी कार्रवाई शीघ्र करें।

प्रत्येक ब्लॉक में ई कन्वेजेंस हाल (विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल) 40 लोगो के बैठने हेतु शीघ्र बनवा लिया जाए। हॉल में टीवी इंटरनेट वाईफाई इत्यादि का क्रय जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाए। मनरेगा अंतर्गत लेट पेमेंट को कम करते हुए टाइमली पेमेंट को बढ़ाया जाए।

 

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक ब्लॉक का निरीक्षण करते हुए मनरेगा की प्रगति में सुधार लाए। महिला मेट का प्रशिक्षण करवाते हुए कार्य में प्रगति लाए। मानव दिवस ज्यादा से ज्यादा सर्जन किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकासखंड क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य को समय से पूर्ण करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए, इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्टा अधिकारी गण उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button