कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025 के द्वितीय चरण में सोमवार को बरौर कस्बे में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान मौजूद रहे।

Story Highlights
  • कहा तिरंगा देश की शान और एकता का प्रतीक
  • हर घर फहराएं तिरंगा

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025 के द्वितीय चरण में सोमवार को बरौर कस्बे में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान मौजूद रहे।रैली का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्र के प्रति एकता,अखंडता और देशभक्त की भावना को और अधिक मजबूत करना था।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने सभी नागरिकों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की इस पहल को सफल बनाने में सहयोग दें।ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने बताया कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं बल्कि देश की शान ,सम्मान और एकता का प्रतीक है।

photo 9 1 3

रैली ने सम्पूर्ण कस्बे का भ्रमण किया।प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।इससे माहौल देशभक्ति की भावना से भर गया।प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि तिरंगा फहराना केवल एक परम्परा नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेश संखवार,गुड्डू भैया,बबोले शुक्ला,महामंत्री किरण अवस्थी,अध्यक्ष राधा सविता,रुचि त्रिपाठी,अनीता सविता,पूर्व मंडल महामंत्री दीपक सेन,कार्यक्रम संयोजक वकील सिंह नायक,सहसंयोजक नवनीत सचान,गोविंद शुक्ला,महामंत्री अक्षय कुमार,शुभम सचान,अजीत सचान,रवि सिंह नायक,नरेंद्र पाल,रामबली समेत बड़ी संख्या में बूथ प्रमुख व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button