उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सरदार पटेल जयंती पर अमराहट पुलिस ने छात्र छात्राओं संग चलाया जागरूकता अभियान,नए कानून की दी गई जानकारी

सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को थाना अमराहट क्षेत्र के डॉ टी आर डी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुखरायां।सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को थाना अमराहट क्षेत्र के डॉ टी आर डी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक तुलाराम राजपूत ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।इस अवसर पर थाना अमराहट पुलिस टीम द्वारा छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया और आधुनिक भारत की नींव रखी।पूरे भारत में उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं।रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता का संदेश दिया जा रहा है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोहित यादव सरदार पटेल को देश की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।वहीं इस दौरान मौजूद छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी गई।महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों में नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता उल्लेखित न्यायिक प्राविधानों से रूबरू कराया गया।छात्र छात्राओं को स्वयं के साथ घटित होने वाले अपराधों के विरुद्ध कानूनी अपराधों से अवगत कराया गया।पुलिस टीम ने छात्र छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार का अपराध घटित होने पर प्रत्येक को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का अधिकार है।छात्र छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई तथा वर्तमान समय में नशे/साइबर के बढ़ते अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व नशे के दुष्प्रभावों से रूबरू कराया गया।इस मौके पर ग्राम प्रधान विपेंद्र सिंह,समस्त विद्यालय स्टाफ,पुलिस स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button