कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सरवनखेड़ा बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की मासिक बैठक: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समयबद्धता पर बीईओ ने दिए कड़े निर्देश

बीईओ अजीत प्रताप सिंह ने दिए समयपालन के निर्देश, शिक्षण गुणवत्ता और निपुण भारत मिशन पर जोर

राजेश कटियार,​कानपुर देहात। सरवनखेड़ा विकासखंड के बीआरसी सभागार में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
​बैठक के दौरान बीईओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रधानाध्यापक और शिक्षक समय पर विद्यालय पहुंचे और नियत समय पर ही विद्यालय छोड़ें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​समीक्षा बैठक में प्रेरणा पोर्टल तथा निपुण भारत मिशन के तहत छात्र नामांकन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। क्लासरूम में ग्रीन बोर्ड के नियमित उपयोग और अपडेटेड शिक्षक डायरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, मिड-डे मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और ईको क्लब की गतिविधियों को सक्रिय करने पर चर्चा हुई।बैठक में एजेंडे के तहत एआरपी शिप्रा पाण्डेय, श्वेता बाजपेई, अंकित मिश्रा, अगनीश कुमार और डायट मेंटर अंशु सिंह ने शिक्षकों के साथ शिक्षण विधियों और शैक्षणिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।

​इस अवसर पर विनोद शर्मा, गोरेन्द्र कुमार सचान, अंजू सचान, महेंद्र कटियार, अरुण दुबे, देवेंद्र सिंह, प्रेमचंद्र यादव, अंजू कटियार, रजनीश पाण्डेय, ऋषभ बाजपेई, रफत आरा, शशि प्रभा मिश्रा, माया देवी, आराधना द्विवेदी, निरुपम तिवारी, अनुपम, पवन, मनोज कुमार, धर्मेंद्र सहित विकासखंड के अन्य प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button