कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सरायं : युवक ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी  

मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायं गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के आंगन के जाल में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Story Highlights
  • मृतक युवक की दोनों पत्नियों और बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायं गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के आंगन के जाल में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी दिनेश पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि उसका छोटा भाई कमल उर्फ अभिनेष उम्र करीब 30 वर्ष पेशे से ड्राइवर था।गुरुवार दोपहर वह खेत पर गया हुआ था।वापस लौटने पर उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने आंगन के जाल में साड़ी का  फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

photo 6 1 5

तत्पश्चात एस आई नंदलाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी सोनी व रश्मी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जैसवाल ने बताया कि फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button