G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायं गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के आंगन के जाल में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी दिनेश पुत्र रामस्वरूप ने बताया कि उसका छोटा भाई कमल उर्फ अभिनेष उम्र करीब 30 वर्ष पेशे से ड्राइवर था।गुरुवार दोपहर वह खेत पर गया हुआ था।वापस लौटने पर उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने आंगन के जाल में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
तत्पश्चात एस आई नंदलाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पत्नी सोनी व रश्मी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जैसवाल ने बताया कि फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर प्रथम में किराए के मकान में रही गुड्डी देवी ने तहरीर देते हुए… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों ने गांव… Read More
कानपुर देहात: संदलपुर क्षेत्र की कौरु जलालपुर पंचायत में सोमवार को किसानों के लिए एक सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया… Read More
This website uses cookies.