G-4NBN9P2G16

सर्पदंश से होने वाली घटनाओं के दृष्टिगत जनपदवासियों के लिए जारी दिशा निर्देश “क्या करें क्या न करें”

जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि इन दिनों बरसात का मौसम शरू हो गया है। करीब आगामी दो माह तक बारिश रहेगी। बारिश के कारण सॉप अपने बिल से बाहर निकलकर रहने के लिए सुरक्षित स्थान दूढ़ने के साथ ही घरों तक पहुंच जाते है।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि इन दिनों बरसात का मौसम शरू हो गया है। करीब आगामी दो माह तक बारिश रहेगी। बारिश के कारण सॉप अपने बिल से बाहर निकलकर रहने के लिए सुरक्षित स्थान दूढ़ने के साथ ही घरों तक पहुंच जाते है। बारिश में सर्पदंश की घटनायें ज्यादा होते है। यदि समस्त जनपदवासी बारिश के दिनों में थोड़ी सी सावधानी बरते तो सर्पदंश की घटना को न्यून किया जा सकता है।

क्या करें-

  1. सर्पदंश होने पर घबरायें नहीं।
  2. मरीज का हौसला बढ़ायें।
  3. सर्पदंश वाले स्थान को साफ पानी से धोए।
  4. पीडित को यथासंभव स्थिर रखने का प्रयास करें।
  5. सर्पदंश वाले स्थान से ऊपर प‌ट्टी ऐसे बांधे की मरीज का रक्त प्रवाह न रूकें।
  6. अपने निकटतम अस्पताल जाकर स्नैक एर्टीवेनम इन्जेक्शन लगवायें।
  7. पीडित के शरीर से कसा वस्तु (घडी, चैन, अंगूठिया) पहन रखी है तो निकाल दें।

क्या न करें-

  1. सर्पदंश होने पर किसी तांत्रिक के पास न जायें।
  2. सर्पदंश वाले स्थान पर ब्लेड या धारदार वस्तु से चीरा न लगायें।
  3. सर्पदंश वाले स्थान से मुँह से जहर निकालने का प्रयास न करें।
  4. पीडित को सोने न दें।

लक्षण-

  1. सर्पदंश वाले स्थान पर जलन के साथ-साथ दर्द होना।
  2. रक्त का थक्का जमना।
  3. काटे गये स्थान पर सूजन होना।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रसूलाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बंबी में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के झींझक रोड पर दया गांव की तरफ जाने वाली बंबी में मंगलवार को… Read More

9 minutes ago

यूपी में शीर्ष स्तर पर कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

12 minutes ago

कानपुर देहात में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में एक 16 वर्षीय किशोर ने… Read More

12 minutes ago

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

35 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

1 hour ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.