कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सर्प दंश से नवयुवक की दर्दनाक मौत, परिवार में शोक की लहर

भोर पहर बेड पर लेटे नवयुवक को सर्प ने डस लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नवयुवक की मौत हो गई.

मोहित बाथम,झींझक : भोर पहर बेड पर लेटे नवयुवक को सर्प ने डस लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान नवयुवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, थाना मंगलपुर क्षेत्र के कस्बा मंगलपुर के रहने वाले आरिफ कुरैशी का 20 वर्षीय पुत्र मो. हरम सुबह करीब 5 बजे बेड पर लेटा था। इसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया और उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन सीएचसी हवासपुर ले गए जहां डॉक्टर गौरव ने प्राथमिक इलाज करते हुए मो. हरम को जिला अस्पताल अकबरपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान 20 वर्षीय मो. हरम ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

Related Articles

AD
Back to top button