कानपुर देहात: तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
गिरफ्तार अभियुक्तों में सैफाबाद के दो और रूरा क्षेत्र का एक वारंटी शामिल है, जो मारपीट के पुराने मामलों में वांछित थे।

डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना डेरापुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र ने हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह व हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण के साथ दबिश देकर ग्राम सैफाबाद निवासी राजकुमार पुत्र पन्ना लाल सोनी (55 वर्ष) तथा नागेंद्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह (55 वर्ष) को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्त वर्ष 2014 के एक मारपीट के मामले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के वांछित थे।
इसके अलावा थाना रूरा क्षेत्र के ग्राम उलरापुर निवासी हरे कृष्ण पुत्र लक्ष्मी यादव (49 वर्ष) को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह वर्ष 2023 के मारपीट, गाली-गलौज व धमकी के मामले में न्यायालय से जारी वारंट पर वांछित था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। तलाशी में अभियुक्तों के पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। सभी वारंटियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
ये भी पढे- कानपुर देहात: बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की बल्ले बल्ले



