जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
भारी बारिश का अलर्ट: उरई में 5 और 6 अगस्त को स्कूल बंद
लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

उरई, जालौन: लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि 5 और 6 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधनों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



