कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कठोर कैद, कानपुर देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजेश को 10 साल के कठोर कारावास की सजा दिलवाई है।

कानपुर देहात। कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजेश को 10 साल के कठोर कारावास की सजा दिलवाई है।

 

यह मामला 4 मार्च 2018 का है, जब राजेश ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पुख्ता सबूतों के साथ चार्जशीट दाखिल की।

 

कोर्ट ने सभी गवाहों के बयानों और सबूतों के आधार पर राजेश को दोषी करार दिया और उसे ₹20,000 के जुर्माने के साथ 10 साल की कड़ी सजा सुनाई। यह फैसला अपराधियों के लिए एक सख्त संदेश है और ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की सफलता को दर्शाता है, जिसका उद्देश्य पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना है।

Related Articles

AD
Back to top button