कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गजनेर में व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक, सायबर अपराध को लेकर जागरूकता पर जोर

त्योहारों के मद्देनज़र सतर्कता आवश्यक, पुलिस और व्यापारी मिलकर करेंगे सुरक्षा की निगरानी

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए गजनेर कस्बे में व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई, जिसमें विशेष रूप से सायबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई और व्यापारियों को सावधान एवं जागरूक रहने के निर्देश दिए गए।

प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष सिंह मुकेश चौधरी ने बताया कि सायबर अपराधी लालच देकर लोगों को अपने जाल में फांस लेते हैं और उनकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर देते हैं। ऐसे अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करना समय की मांग है।

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता के साथ जिला कोषाध्यक्ष संतोष चौहान, राकेश सिंह, राजू ओमर, गोविंदा विजय, इमरान, जतिन, नवाब खान, बालमुकुंद शुक्ला आदि व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण

Related Articles

AD
Back to top button