कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक ने ससुराल में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा जिनई गांव में बीते मंगलवार रात एक युवक ने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

मृतक की पहचान मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी हृदयराम के रूप में हुई है।वर्ष 2021 में रूरा थाना क्षेत्र के बनीपारा जिनई गांव निवासी घंटू सविता की पुत्री सरिता से हृदयराम की शादी हुई थी।वह गुजरात में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था।बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे हृदयराम का अपनी पत्नी सरिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

जिसके बाद सरिता अपने बच्चों शिवांश,आराध्या और नैना को लेकर घर के बाहर अपनी मां के साथ बैठ गई।कुछ देर बाद जब वह कमरे में लौटी तो उसने अपने पति हृदयराम को दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे में लटका पाया।घटना की जानकारी होने पर परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंचे।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button