सावन के तृतीय सोमवार पर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा
सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने थाना बिठूर क्षेत्र में स्थित रामघाट, पत्थर घाट, ब्रह्मवर्त घाट सहित प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

कानपुर।सावन के तृतीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने थाना बिठूर क्षेत्र में स्थित रामघाट, पत्थर घाट, ब्रह्मवर्त घाट सहित प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी, NDRF कमांडर तथा थाना प्रभारी बिठूर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का समन्वय करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। सावन सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।



