उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा क्षेत्र में कुदरत का कहर

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक तेज आंधी,ओलावृष्टि व बारिश में गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है।जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती हैं

Story Highlights
  • ओलावृष्टि,आंधी,बारिश से फसलों को भारी नुकसान
  • प्रभावित किसानों ने की मुआवजे की मांग

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक तेज आंधी,ओलावृष्टि व बारिश में गेहूं की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है।जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती हैं। किसानों ने जिला प्रशासन ने उचित मुआवजे की मांग की है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले धूल भरी आंधी चली।इसके बाद करीब तीन से चार मिनट तक बड़े बड़े ओले गिरे।ओलावृष्टि के तुरंत बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।क्षेत्र के किसानों के मुताबिक तेज हवा और ओलों के कारण गेहूं के पौधे खेत में ही गिर गए हैं।इस आपदा में फसल की गुणवत्ता और पैदावारी दोनों ही प्रभावित हुई है।जिससे लागत निकालना मुश्किल हो गया है।किसानों ने कहा कि उन्होंने बड़ी उम्मीद से फसलें सींची थीं लेकिन कुदरत ने सब कुछ छीन लिया है।अब सरकार से ही मुआवजे की उम्मीद है।अचानक बदले मौसम के मिजाज से न केवल तापमान में गिरावट आई है बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है।प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

AD
Back to top button