कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में ईद पर दिखाई दी भाईचारे की मिशाल,नमाज छोड़ बचाई किसान की फसल

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रमऊ गांव में ईद के दिन एक अनूठी मानवता की मिशाल देखने को मिली।ईदगाह में नमाज के दौरान कृष्ण कुमार कटियार के गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई।

Story Highlights
  • डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
  • एसडीएम शालिनी उत्तम ने किसान को दिया मदद का आश्वासन

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के रमऊ गांव में ईद के दिन एक अनूठी मानवता की मिशाल देखने को मिली।ईदगाह में नमाज के दौरान कृष्ण कुमार कटियार के गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई।

नमाज अदा कर रहे लोगों ने जैसे ही आग की लपटें देखीं तो तुरंत नमाज छोड़कर खेत की तरफ भागे।नमाजियों ने पेड़ की टहनियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।इस दौरान गांव के सर्वेश अली ने अपने जान की परवाह किए ट्रैक्टर से जलते हुए खेत को जोतकर आग को फैलने से रोका।हालांकि इस दौरान करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

मुस्लिम समुदाय की इस पहल की पूरे क्षेत्र में जोरशोर से चर्चा है।लोगों ने कहा कि जब कुछ लोग दोनों समुदाय को लड़ाने की कोशिश करते हैं तब ऐसी घटनाएं साम्प्रदायिक सौहाद्र को मजबूत करती है।घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी शालिनी उत्तम ने लेखपाल को मौके पर भेजा।उन्होंने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा राशि दिलाए जाने का भरोसा दिलाया।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button