सिकंदरा में कंप्यूटर सेंटर जा रही छात्रा का दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कंप्यूटर सेंटर के लिए घर से निकली एक नाबालिक छात्रा को दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास किया गया।पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा कस्बे में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कंप्यूटर सेंटर के लिए घर से निकली एक नाबालिक छात्रा को दिनदहाड़े अगवा करने का प्रयास किया गया।पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।घटना के बाद तीन अन्य आरोपी चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए।नाबालिक छात्रा अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर जा रही थी।कोचिंग सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसका अपहरण का प्रयास किया गया।छात्रा के निर्धारित समय पर कोचिंग सेंटर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।परिजन उसकी तलाश में निकले।उन्होंने सिकंदरा कस्बे के विकास नगर स्थित रेस्टोरेंट के बाहर भारी भींड और हंगामा देखा।शक होने पर दुर्गा प्रसाद ने रेस्टोरेंट के अंदर जाकर देखना चाहा।लेकिन रेस्टोरेंट संचालक अंकित ने एक कमरे का दरवाजा खोलने से मना कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत क्षेत्रीय विधायक और सिकंदरा पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्टोरेंट के बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर नाबालिक छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है।घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है।फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



