कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में टीन शेड विवाद में लोहे की रॉड से हमला,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में टीन शेड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।रूबी देवी और उनके पति रामनरेश अपने घर में टीन शेड लगा रहे थे।

Story Highlights
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में टीन शेड को लेकर दो पक्षों में झड़प।
  • पड़ोसी मनोज कटियार और उनके बेटे अभिषेक ने टीन शेड लगाने का विरोध किया।
  • मनोज का कहना था कि टीन शेड से ट्रैक्टर निकलने में होगी परेशानी।
  • विवाद बढ़ने पर मनोज ने रामनरेश पर लोहे की रॉड से किया हमला, रामनरेश गंभीर रूप से घायल।
  • घायल रामनरेश मेडिकल परीक्षण के लिए भेजे गए।

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर में टीन शेड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।रूबी देवी और उनके पति रामनरेश अपने घर में टीन शेड लगा रहे थे।

तभी पड़ोसी मनोज कटियार और उनके बेटे अभिषेक ने इसका विरोध किया।मनोज का कहना था कि टीन शेड की वजह से उनका ट्रैक्टर नहीं निकल पाता।विवाद बढ़ने पर मनोज ने रामनरेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।हमले में रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि रूबी देवी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।घायल रामनरेश को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button