उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में नवागत एसडीएम ऊषा सिंह ने सुनी 63 शिकायतें,01 का मौके पर निस्तारण

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह ने जनसमस्याओं को सुना

सिकंदरा।कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नवागत उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 63 शिकायतों में से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।सिकंदरा तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर दूरदराज के गांवों से कुल 63 फरियादी अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।इनमें सर्वाधिक 46 मामले भूमि विवाद से संबंधित शामिल थे।इसके अलावा पुलिस विभाग से कुल 06,विकास विभाग से 08 तथा सिंचाई,पूर्ति व विद्युत विभाग से एक एक शिकायत शामिल थी।उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह ने सभी 63 मामलों की सुनवाई की तथा 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण,समयबद्ध निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।उपजिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी समय रहते मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।इस मौके पर नायब तहसीलदार अनुरुद्ध कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ कुमार वर्मा समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button