कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सुनीं शिकायतें,एक का निस्तारण

शेष के लिए गठित की टीमें

सिकंदरा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनसुनवाई की।उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त की गईं।

जिनमें से एक का निस्तारण मौके पर किया गया।राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत का पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए।शेष दो शिकायतें घरेलू विवाद से जुड़ीं थीं।

इन शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में स्थापित परिवार विवाद निवारण केंद्र भेज दिया।वहीं राजपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं।थाना प्रभारी सनत कुमार ने शिकायतों को सुनकर मौके पर ही निस्तारण कराया।इस मौके पर राजस्वकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button