उन्नाव

उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर हादसा, साइकिल को टक्कर मारकर अनियंत्रित कार पलटी, दो की गई जान

घटना में एक कार सवार व एक साइकिल सवार युवक की मौत हुई। सदर कोतवाली अंतर्गत मगरवारा में देर रात करीब दो बजे हुआ हादसा। मगरवारा चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं।

उन्नाव,अमन यात्रा । रविवार देर रात करीब दो बजे एक तेज रफ्तार कार साइकिल को टक्कर मारते हुए आगे जाकर अचानक पलट गई। जिसमें साइकिल सवार और कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।

उन्नाव शुक्लागंज मार्ग स्थित मगवारा में रविवार रात करीब तीन बजे मगरवारा बैंक के पास रफ्तार से अा रही कार साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। इसके बाद अनियंत्रित कार पलट गई। जिसमें कार सवार 32 वर्षीय अर्पित पुत्र कमलेश निवासी पीताम्बर नगर उन्नाव व 32 वर्षीय शुभम निगम पुत्र मनोज निवासी तकी नगर उन्नाव गंभीर घायल हो गए। वहीं कार सवार दीपक पुत्र राम चन्द्र गुप्ता निवासी आवास विकास उन्नाव और साइकिल सवार दुर्गेश गुप्ता निवासी शुक्लागंज की मौके पर मौत हो गई। लोगों के अनुसार कार सवार लोग नशे में थे। कार में शराब व बियर की बोतलें पुलिस को मिली हैं। मगरवारा चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। बताया कि क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवाया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button