खेल

श्रेयस अय्यर का खुलासा, इस कारण टीम इंडिया ने गंवाई वनडे सीरीज

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मैच हारकर सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और अब उसे बुधवार को यहां मानुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरा और अंतिम वनडे खेलना है.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज की शुरूआत से पहले सिडनी के इंटरनेशनल स्पोटर्स पार्क में 14 दिनों तक क्वारंटाइन में थी और वो वहीं अभ्यास भी कर रही थी.

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो मैच हारकर सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और अब उसे बुधवार को यहां मानुका ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरा और अंतिम वनडे खेलना है.

अय्यर ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” हम दुबई से सीधे यहां पहुंचे थे. दुबई में उस तरह की उछाल नहीं थी जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में है. प्रैक्टिस के लिए हमें जिस तरह की विकेट दी गई थी, वह मैच से पूरी तरह से अलग थी.”

उन्होंने कहा, ” एक बल्लेबाज के रूप में यहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढ़ालने में थोड़ा समय लगा. यह एक चुनौती की तरह है. जितना जल्दी हो सके, हमें इसमें एडजस्ट होना होगा.”

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रेयस अय्यर के खिलाफ खास रणनीति बनाई. उन्हें लगातार शॉर्ट गेंदे की गईं, जिसके चलते बल्लेबाज को काफी मुश्किलों में देखा गया. अय्यर पहले वनडे में केवल रन ही बना पाये और बाउंसर गेंद पर आउट होकर पवेलिन लौटे. दूसरे वनडे मुकाबले में वह 38 रन ही बना पाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button