उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अतिक्रमणकारी बेख़ौफ़,पत्रकार को बनाया निशाना

कानपुर देहात में एक पत्रकार की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का है

अमन यात्रा ब्यूरो।कानपुर देहात में एक पत्रकार की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव का है।जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले बृजेंद्र कुमार ने थाना सिकंदरा पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह कानपुर देहात व गुजरात से प्रकाशित हिंदी दैनिक अमन यात्रा समाचारपत्र में क्राइम संवाददाता के रूप में समाचार संकलन का कार्य करता है।जगन्नाथपुर गांव में उनकी पुस्तैनी जमीन है।जिस पर गांव के बंजारा समाज के लोगों ने कूड़ा,करकट,घूरा डालकर अवैध कब्जा कर रखा है।मना करने पर धमकी देते हैं।पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।कानपुर देहात में अतिक्रमणकारियों का दुस्साहस इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब वे समाज को सच का आइना दिखाने वाले पत्रकारों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।एक ओर जहां सूबे की सरकार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर अतिक्रमणकारी इस मसले में बेखौफ नजर आ रहे हैं।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है।मामले की जांच की जा रही है।दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button