कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: संविलियन विद्यालय बारा में मासिक शिक्षक संकुल बैठक का हुआ भव्य आयोजन

डायट प्राचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, बच्चों में रीडिंग हैबिट और कैचअप शिक्षण पर दिया गया विशेष जोर

राजेश कटियार,​कानपुर देहात। संविलियन विद्यालय बारा में आज खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक शिक्षक संकुल बैठक अत्यंत गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य पंकज कुमार यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान एआरपी अमित कुमार तिवारी, नोडल संकुल, समस्त शिक्षक संकुल स्टाफ एवं शिक्षक साथियों ने मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य पंकज यादव तथा डाइट प्रवक्ता विपिन कुमार शांत को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र भेंट कर उनका भावभिना स्वागत किया गया।

​बैठक में मुख्य रूप कक्षा-कक्ष में 10 प्रमुख शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन पर बिंदुवार चर्चा हुई। उपस्थित शिक्षकों ने इन्हें धरातल पर लागू करने का संकल्प लिया। सत्र 2026-27 के तहत बच्चों में रीडिंग हैबिट विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालयों में समाचार पत्र पठन की औपचारिक शुरुआत करने पर जोर दिया गया। बच्चों के अपेक्षित अधिगम स्तर को प्राप्त करने तथा पिछड़े विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के लिए कैचअप शिक्षण को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए गए।

​बैठक के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य पंकज कुमार यादव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में शिक्षा की गुणवत्ता को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया और शिक्षकों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। ​सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी रही। कार्यक्रम में एआरपी अमित कुमार तिवारी, नोडल संकुल गोविंद रावत, संकुल शरद यादव, राहत अली सहित क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

 


ये भी पढे-  प्रधानाध्यापक की नेतृत्व क्षमता से बनते हैं अच्छे विद्यालय : बीएसए कानपुर देहात


 

Related Articles

AD
Back to top button