कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीएलडी इंटर कालेज की छात्रा साक्षी पाल का नवोदय विद्यालय में चयन पर जताया खुशी का इजहार,दी गई बधाई

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सीएलडी इंटर कालेज की छात्रा साक्षी पाल का नवोदय विद्यालय में चयन हो जाने पर शिक्षकों तथा माता पिता ने खुशी का इजहार किया है।इस अवसर पर छात्रा का मुंह मीठा कर बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सीएलडी इंटर कालेज की छात्रा साक्षी पाल का नवोदय विद्यालय में चयन हो जाने पर शिक्षकों तथा माता पिता ने खुशी का इजहार किया है।इस अवसर पर छात्रा का मुंह मीठा कर बधाई दी गई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के केशीपुरवा निवासी रविंद्र पाल की पुत्री सीएलडी इंटर कालेज मीनापुर की छात्रा साक्षी पाल का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है।
b1 2
छात्रा की सफलता पर स्कूल के शिक्षकों के साथ साथ छात्रा के माता पिता में खुशी का माहौल बना हुआ है।इस अवसर पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रा साक्षी पाल का मुंह मीठा कर बधाई दी गई एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
b3
उपप्रधानाचार्य मो जमील ने बताया कि छात्रा पढ़ाई में होनहार है।उसकी सफलता पर छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों व छात्रा के माता पिता में खुशी का माहौल है।इस मौके पर संस्थापक धर्मपाल सिंह,प्रबंधक प्रदीप सिंह,प्रधानाचार्य अशोक कुमार सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button