कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीडीओ ने जगदीशपुर गौशाला का किया शुभारंभ

मलासा विकासखंड के अंतर्गत जगदीशपुर ग्राम पंचायत स्थित गौशाला का शुभारंभ मंगलवार को खंड विकास अधिकारी मलासा शिव गोविंद पटेल द्वारा किया गया जहां पर विकासखंड के अलग अलग गांवों के कुल 160 गौवंश को गौशाला में संरक्षित किया गया

Story Highlights
  • अलग-अलग गांवों के कुल 160 गौवंश को गौशाला में संरक्षित किया गया

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत जगदीशपुर ग्राम पंचायत स्थित गौशाला का शुभारंभ मंगलवार को खंड विकास अधिकारी मलासा शिव गोविंद पटेल द्वारा किया गया जहां पर विकासखंड के अलग अलग गांवों के कुल 160 गौवंश को गौशाला में संरक्षित किया गया वहीं इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष हरजीत सिंह यादव द्वारा गौवंश के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली भूसा व हरा चारा दान में दिया गया।सोमवार को विकासखंड स्थित जगदीशपुर गौशाला का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मलासा शिव गोविंद पटेल ने वहां पहुंचकर किया इस दौरान विकासखंड के अकवरनगर, गिरदौ,गोपालपुर ,जगदीशपुर, डींग इत्यादि गांवों से आवारा घूम रहे कुल 160 गौवंश को पकड़कर गौशाला में संरक्षित किया गया.

photo 18 1 1

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष मलासा हरजीत सिंह यादव द्वारा गौवंश के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली भर भूसा तथा हरा चारा भी दान में दिया गया इस पर ग्रामीणों ने प्रधान संघ अध्यक्ष की इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा की।इस मौके पर ए डी ओ आईएसबी विमल सचान, एडीओ पंचायत अखिलेश कुशवाहा,पशु चिकित्साधिकारी डींग डॉक्टर आलोक सचान,ग्राम प्रधान जगदीशपुर धर्मेंद्र सिंह,पंचायत सचिव शैलेंद्र सचान सहित ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button