सीएसजेएमयू के 13 छात्र-छात्राओं का एक बायोटेक कंपनी में कैम्पस सेलेक्शन

गत 26 अप्रैल को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में आज कई छात्रों को चयनित किया गया। चयनित छात्रों में विश्वविद्यालय के फार्मेसी एवं आई.बी.एस.बी.टी विभाग के कुल 13 छात्र-छात्राओं शामिल हैं।

कानपुर,अमन यात्रा । गत 26 अप्रैल को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में आज कई छात्रों को चयनित किया गया। चयनित छात्रों में विश्वविद्यालय के फार्मेसी एवं आई.बी.एस.बी.टी विभाग के कुल 13 छात्र-छात्राओं शामिल हैं। साक्षात्कार के माध्यम से एक प्रख्यात बायोटेक कंपनी में आज शिवांगी तिवारी (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), अर्पिता (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), शालिनी श्रीवास्तव (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), पल्लवी श्रीवास्तव (बी.एस.सी. बायोटेक्नोलॉजी), प्रगति कुशवाहा (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), प्रतिभा शुक्ला (बी.फार्मा), स्वर्णिमा पाल (बी.फार्मा), कृष्ण कान्त मिश्रा (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), शिव शंकर (बी.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), पुनीत कुमार (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), आशीष वर्मा (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), शिवांगी वर्मा (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी), अनिभवी यादव (एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी) ऑफर लेटर प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़े-  भारत ने हमेशा मानवता के हितार्थ ही सोचा: प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी

इस उपलक्ष्य में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उनके कर्म क्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत देने हेतु प्रेरित किया। प्लेसमेन्ट सेल सह-प्रभारी डा. प्रभात द्विवेदी एवं डा. प्रशांत त्रिवेदी ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। पूरी चयन प्रक्रिया का सुचारू रूप से क्रियान्वयन प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. राशि अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर सौरभ गुप्ता ने किया।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

10 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

12 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

12 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

12 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

12 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

12 hours ago

This website uses cookies.